हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 51हजार के नकल...

    51हजार के नकली नोटों सहित तीन गिरफ्तार

    Arrested with Fake Notes

    डबवाली (राजमीत इन्सां)। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के वार्ड नंबर 6 में एक घर में छापेमारी कर 51 हजार के नकली नोट व प्रिंटर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों की पहचान रेखा रानी पत्नी तरुन कुमार निवासी वार्ड नं 6 ,रविंदर सिह उर्फ बब्बी पुत्र मन्दर सिह निवासी मिठडी तहसील लम्बी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब व गगनदीप सिह पुत्र सुखमन्दर सिह निवासी सक्ताखेडा के रूप में हुई। देसू जोधा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेखा पत्नी तरुण वार्ड नंबर 6 के घर पर रेड की गई तो उसके घर से नकली नोट बरामद हुए।

    Arrested with Fake Notes

    जिसमें दो- दो हजार रूपये के 25 नोट व पांच-पांच सौ के दो नोट मिले। उन्होंने बताया कि टोटल 51 हजार रूपये व एक प्रिंटर बरामद किया गया। जबकि दोनो आरोपियों का रेखा रानी के आना जाना था और गुरुवार को र रविंदर सिह रेखा के घर प्रिन्टर लेकर आया था तो रात को तीनो ने मिलकर रंगीन प्रिन्टर से नकली नोट बनाये। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करते हुए तीनों लोगों को गिरफतार कर लिया है और सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।