झारखंड से सिरसा लाई जा रही 10 किलोग्राम अफीम सहित तीन काबू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सिरसा। हरियाणा में सिरसा फतेहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 09 पर फतेहाबाद पुलिस ने आज तीन लोगों को दस किलो अफीम के साथ काबू किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक में यह अफीम झारखंड से लाई गई थी और इसे सिरसा सप्लाई किया जाना था। उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। हिसार की दिशा से आ रहे एक ट्रक से दो लोगों व सिरसा की दिशा से आयी कार के एक सवार को काबू किया गया और ट्रक से अफीम बरामद की गई।

पकड़े गये आरोपियों की शिनाख्त अशोक चोपड़ा, बूटा सिंह और ब्रह्मजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों सिरसा के निवासी बताये कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक ने स्वीकार किया कि वह यह अफीम ब्रह्मजीत के कहने पर झारखंड से लेकर आया था और ढाणी चानन के पास ब्रह्मजीत यही अफीम लेने कार पर आया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अशोक व ब्रह्मजीत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts