Tributes: भाजपा नेता प्रदीप खीचड़ की माता की श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

Sadulshahar News
Tributes: भाजपा नेता प्रदीप खीचड़ की माता की श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

Tributes: सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ व किसान नेता पवन खीचड़ की माता एवं नगरपालिका चैयरपर्सन कांता खीचड़ की सास माँ स्व. कमला देवी खीचड़ (धर्मपत्नी स्व. हंसराज खीचड़) के निधन पर आज खीचड़ परिवार के निजी आवास जैलदार फार्म हाऊस चक 12 केआरडब्ल्यू सादुलशहर में दिंवगत आत्मा की आत्मशांति हेतु गरुड़ प्राण पाठ भोग एवं रस्म पगड़ी (पाणी ढाल) पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। Sadulshahar News

ज्ञात रहे श्रीमती कमला देवी खीचड़ का निधन 14 सितम्बर को हो गया था। सामाजिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए खीचड़ परिवार द्वारा सादा भोजन आमजन को करवाया गया। आज पाठ भोग पर पहुंचने वालों में प्रोफेसर कैलाश वसीम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, पूर्व विधानसभा उप सचेतक ओ.पी. महेन्द्रा, भाजपा नेता हरभगवान सिंह बराड़, रणधीर सिंह बराड़, सरदूल सिंह कंग, प्रोफेसर बीएल रिणवा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा पंजाब, हरेन्द्र पाण्डे सभापति नगर परिषद श्रीगंगानगर, सीएमएचओ अनूपगढ़ डॉ. गिरधारी मेहरड़ा, पूर्व प्रधान जसवन्त सिंह ढिल्लों, कांग्रेस नेता संजय जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विशन मेघवाल, डेरा सच्चा सौदा के 85 मैम्बर, 15 मैम्बर, शाह सतनाम ग्रीन एस संगठन के सदस्य सहित बड़ी संख्या में शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से का सर्व समाज के लोग शामिल हुए। Sadulshahar News

Kali Bai Scooty Yojana 2024-25: फ्री स्कूटी लेने के जल्दी आवेदन करें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here