Holi 2025: होली के बाद ऐसे करें घर को साफ, सफाई में नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Holi 2025
Holi 2025: होली के बाद ऐसे करें घर को साफ, सफाई में नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

Holi 2025: मौसम का मिजाज बदल रहा है। बदलते मौसम के साथ नए त्यौहार भी आते हैं और इन्हीं से घरों में नई रौनक भी आती है। अभी थोड़े दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा रहता है लेकिन होली के बाद फर्श, फर्नीचर, सीढ़िया और बाथरूम की हालत ही भी खराब हो जाती है। इन्हें साफ करना आपको भी अगर मुश्किल लग रहा है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं। ऐसे में घर को बेदाग बनाने के लिए कुछ तरीके जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं। Holi 2025

आपको अपने घर की सफाई सबसे पहले ऊपरी हिस्से से करना चाहिए। जैसे की आपको सबसे पहले अपने घर के पंखों की सफाई करें। दीवारों पर लगे जाल को आपको झाड़ू की मदद से निकालना होगा।

इसके बाद आप दीवारों को भी पानी की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने घर के सभी पर्दों को बदलना होगा। आप चाहें तो नए पर्दे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सोफे की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी है। यह वह हिस्सा होता है, जहां सारे मेहमान आते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान | Holi 2025

  • घर को धोते समय आपको अपने घर की सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को बंद कर देना चाहिए।
  • घर के दीवारों को हार्ड ब्रश की मदद से ना रगड़े।
  • घर की सफाई के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल ना करें।
  • पुराने चीजों को फेंकने की जगह आप उसका सही तरीके से इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

बेडरूम की दीवारों को साफ करने के लिए करे लिक्विड डिटर्जेंट का यूज

होली के रंगों के निशान कब किचन या बेडरूम तक जा पहुंचते हैं, इस बात पर ध्यान ही नहीं जाता है। ऐसे में आप चाहे किचन का फ्लोर हो या बेडरूम की दीवार, इनकी सफाई के लिए लिक्विड डिटर्जेंट का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे गर्म पानी में लेना है, और झाग बनाकर एक लाइट फोम की मदद से सभी जगहों को क्लीन कर लेना है। गर्म पानी से ये दाग बहुत जल्दी चले जाएंगे।

जिद्दी दागों को हटाने के लिए करे सिरके का इस्तेमाल

टाइल्स या फ्लोर पर आए जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें नींबू, नमक, और बेकिंग सोडा भी मिक्स कर लेना है, जिससे ये सफाई के लिए और भी ज्यादा स्ट्रांग बन जाएगा, और होली के रंगों को मिनटों में साफ कर देगा। आप इसमें शैम्पू या डिशवॉश भी घोल सकते हैं।

फर्नीचर पर लगे दाग चुटकियों में करे साफ

होली के रंगों से अगर आपका फर्नीचर भी छींट-छींट हो गया है, तो आप थिनर का यूज भी कर सकते हैं। फर्नीचर पर आए दाग-धब्बों को यह चुटकियों में साफ करवा देगा। ऐसे में आप इसे रूई या फिर अगर सफाई वाला एरिया बड़ा है, तो एक सूती कपड़े में भी भिगोकर कोने-कोने की सफाई कर सकते हैं।

टूथपेस्ट से चमकाएं दरवाजे के हैंडल | Holi 2025

आप एक सूती कपड़े में टूथपेस्ट लेकर भी दरवाजे के हैंडल या अन्य जगहों की सफाई कर सकते हैं। अगर दाग-धब्बे ज्यादा हैं, तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं, और स्पंज लेकर गंदे दागों को छुड़ा सकते हैं। चादर, कपड़े या पर्दे पर आए छोटे मोटे दाग को मिटाने में भी टूथपेस्ट से सफाई का ये तरीका काफी असरदार साबित होता है।

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों घर से निकलने से पहले मौसम विभाग की ये खबर जरूर पढ़ लेना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here