Haryana Vidhan Sabha: हरियाणा विधानसभा में पहुंची 13 महिलाएं, करेंगी प्रतिनिधित्व

Haryana
Haryana: हरियाणा विधानसभा में पहुंची 13 महिलाएं, करेंगी प्रतिनिधित्व

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल और पहलवान विनेश फोगाट विधानसभा में करेंगी अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व | Haryana

कुरुक्षेत्र (सच कहूं/देवीलाल बारना)। हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhan Sabha) में अबकी बार 90 विधायकों में से 13 महिला विधायक अपने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। मंगलवार को घोषित राज्य चुनाव परिणाम के अनुसार 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 13 महिला उम्मीदवार विधायक बनी हैं। यह संख्या 2019 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा है। इस विधानसभा चुनाव में कुल 101 महिलाओं ने विभिन्न पार्टियों या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा था। Haryana

जिनमें से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही पांच महिला उम्मीदवार विधायक चुनी गई है और कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही 7 महिला उम्मीदवार विधायक चुनी गई है। वहीं हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सावित्री जिंदल भी विधायक चुनी गई हैं। ऐसे में हरियाणा में इस बार 13 महिला विधायक अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

देश की सबसे अमीर महिला पहुंची है विधानसभा | Haryana

इस बार देश की सबसे अमीर महिला एवं कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद व उद्योगपति नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। उन्होंने हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के प्रत्याशी रामनिवास रारा को 18,941 मतों से हराकर विधायक चुनी गई हैं। बता दें कि सावित्री जिंदल 2005 और 2009 में भी विधायक चुनी गई थी व वह कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर ये महिलाएं पहुंची विधानसभा

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर पांच महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं। जिसमें से कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा ने जीत दर्ज की है। राई विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा गहलावत ने जीत दर्ज की है तोशाम से भाजपा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी अपने चचेरे भाई को हराकर विधानसभा पहुंची हैं। अटेली विधानसभा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव ने चुनाव जीता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सीट पर ही पटौदी विधानसभा से बिमला चौधरी ने जीत दर्ज की है और विधानसभा पहुंची हैं। Haryana

पहलवान विनेश फोगाट भी पहुंची विधानसभा

कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों में से 7 महिलाएं अपना चुनाव जीतकर हरियाणा विधानसभा में पहुंची हैं। जिनमें बड़ा नाम जुलाना विधानसभा सीट से पहलवान विनेश फोगाट का है जो कि अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को हराकर विधानसभा पहुंची हैं। वहीं पूर्व में मंत्री रही व कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने झज्जर सीट से अपनी जीत को बरकरार रखते हुए विधानसभा में दस्तक दी है।

नारायणगढ़ से शैली चौधरी ने भाजपा के डॉ. पवन सैनी को हराया है, जबकि कलानौर सीट से शकुंतला खटक ने जीत दर्ज की है। मुलाना विधानसभा सीट से पूजा चौधरी व सढौरा विधानसभा सीट से रेनू बाला ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नांगल चौधरी सीट से मनु चौधरी भी कांग्रेस की टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंच गई हैं।

प्रसन्नी देवी पांच बार पहुंचीं विधानसभा | Haryana

हरियाणा में प्रसन्नी देवी पांच बार विधानसभा पहुंची हैं। प्रसन्नी देवी ने कांग्रेस के टिकट पर करनाल के इंद्री हलके से 1967, 1968 और 1972 में चुनाव जीता। इसके बाद 1982 और 2005 में उन्होंने पानीपत के नौल्था विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वही गीता भुक्कल भी पांचवी बार विधानसभा में पहुंची हैं व शकुंतला खटक चौथी बार विधानसभा पहुंची है। इसके अलावा शकुंतला भगवाड़िया और किरण चौधरी चार-चार बार सदन पहुंच चुकी हैं।

14वीं विधानसभा में ये महिलाएं चुनी गईं थी विधायक

हरियाणा में 14वीं विधानसभा के चुनावी रण में भले ही किस्मत आजमाने के लिए 104 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन विधानसभा में पहुंचने में सफलता सिर्फ नौ महिलाओं को ही मिली। इनमें कांग्रेस से पांच, भाजपा से तीन और जजपा से एक महिला विधायक चुनी गई थी।

25 साल की उम्र में हरियाणा में मंत्री बनीं सुषमा स्वराज

हरियाणा की बेटी और भाजपा की कद्दावर नेता रहीं स्व. सुषमा स्वराज साल 1977 में जनता पार्टी और 1987 में भाजपा की टिकट पर अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र चुनाव जीती थीं। वे 25 साल की उम्र में जनता पार्टी की हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। बाद में दिल्ली की राजनीति में चली गईं। वहां दिल्ली की मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में मंत्री रहीं। Haryana

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here