हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चोरी के आरोपी...

    चोरी के आरोपी को लोगों ने पुलिस हवाले किया

    Thief, Handover, Police, People, Rajasthan

    पुलिस के सामने कबूल किया

    अनूपगढ़। करीब एक सप्ताह पूर्व धानमंडी के एक चौबारे से 2 मोबाइल फोन तथा 12 हजार रुपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो जाना वाला युवक आज सोमवार को धानमंडी के एक होटल पर शराब पीते काबू कर लिया गया। यह युवक को उन्हीं मजदूर युवकों ने पकड़ा, जिनमें कमरे में से आरोपी युवक ने रुपए व मोबाइल चोरी किए। जानकारी के अनुसार टींकू कुमार, बिट्टू कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार तथा अमित कुमार धानमंडी में ही एक चौबारे पर रहते हैं और मजदूरी का कार्य करते हैं।

    आरोपी युवक पी रहा था शराब

    टींकू कुमार ने बताया कि 7 दिन पूर्व उनके कमरे में से 2 मोबाइल फोन, 12 हजार रुपए नगदी तथा जूते आदि अन्य सामान एवं आधार-कार्ड, पैन कार्ड, सिम, हैड फोन कुछ दस्तावेज आदि उक्त युवक ने चोरी कर लिए। इसी दौरान कमरे में रहने वाले सुनील कुमार युवक के साथ आरोपी की कमरे में हाथापाई भी हुई, लेकिन उस समय आरोपी किसी प्रकार वहां से भागने में सफल हो गया, लेकिन धानमंडी के ही एक होटल पर आरोपी युवक शराब पी रहा था कि इसी दौरान उस होटल पर ही काम करने वाले एक लड़के ने पहचान लिया शक होने पर उसने चौबारे में पर रहने वाले मजदूर युवकों को इस बात की सूचना दी।

    जिस पर सभी लोग होटल में पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस थाना में सूचना दी। जिस पर कांस्टेबल विजय कुमार मौके पर आए और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस थाना में ले गए। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जिस कमरे में इस आरोपी युवक ने सामान व रुपए चुराए, उस कमरे में रहने वाले पांचों युवकों ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा गया तो पहले को वह सामान उठाकर ले जाने की घटना से मुकर गया, लेकिन बाद में जब पुलिस को बुलाया गया तो उसने हां कर दी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।