हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home स्वास्थ्य आँखों की रोशन...

    आँखों की रोशनी तेज करेंगे ये उपाय

    How to Keep Eyes Healthy

    बच्चे हों या बड़े आज कल के अनियमित खान-पान व लगातार नए तरह के गेजेट्स के उपयोग के चलते इनकी आंखों पर लगातार असर पड़ रहा है। जो एक समस्या भी बनती जा रही है। ऐसे में लोगों को ठीक से देखने के लिए चश्मे की जरूरत पड़ने लगी है। यह स्थिति हर जगह विकराल रूप ले रही है। वहीं कुछ जानकारों की मानें तो इस समस्या को बढ़ाने में थोड़ा बहुत हाथ प्रदूषण का भी है। इस संबंध में डॉक्टर इन्दू ग्रेवाल का मानना है कि ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करते हुए या किताब, टीवी देखते हुए आपकी आँखें दर्द करने लगती हैं, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में आँखों की रोशनी कमजोर होने से आपकी आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है।

    वहीं डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यदि कुछ लोगों को पहले से ही चश्मा चढ़ा हुआ है तो उनके लिए भी चश्में से छुटकारा पाने के कई तरीके हैं, जिनका उपयोग कर वे अपनी आंखों को स्वस्थ्य रख सकते हैं। डॉ. राजकुमार के अनुसार आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के कई घरेलू उपाय भी, जिनसे आप आसानी से चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं।

    ये हैं खास घरेलु उपाय…

    • आँखों से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगकर गर्मी पैदा करें। फिर आँखें बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल न आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।
    • इसके अलावा आँखों को आंवले के पानी से धोने या आंखों में गुलाब जल डालने से भी ये स्वस्थ रहती हैं।
    • आँखों के हर तरह के रोग जैसे पानी का गिरना, आँखें आना, आँखों की दुर्बलता आदि होने पर रात को 7-8 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पीएं।
    • एक लीटर पानी को तांबे के जग में रात भर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पीएं। तांबे में रखा पानी शरीर विशेषकर आँखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।
    • कान के ठीक पीछे यानि कनपटी पर गाय का घी की हल्के हाथ से रोजाना मसाज करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।

    • आंवले का मुरब्बा दिन में दो बार खाएं, इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
    • एक चम्मच सौंफ दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें, इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ लें।
    • जीरे और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें, इसे रोजाना एक चम्मच घी के साथ खाएं।
    • पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करके सोएं। सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें आँखों की कमजोरी दूर हो जाएगी।
    • केला, गन्ना खाना आंखों के लिए हितकारी है। गन्ने का रस पीएं। एक नींबू एक गिलास पानी में पीते रहने से जीवन भर नेत्र ज्योति बनी रहती है।
    • आंखों से चश्मा हटाने के लिए अपनी आँखों के आस पास अखरोट के तेल की मालिश करें, इससे आँखों की रौशनी तेज होती है और आंखों से चश्मा भी उतर जाता है। यह बहुत ही आसान किन्तु अचूक उपाय है।
    • आधुनिक लाइफस्टाइल में अनिद्रा की समस्या बहुत कॉमन है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा। जिससे आँखों के नीचे काले घेरे तो होंगे ही, साथ ही आंखों की रोशनी भी कम होगी। इसलिए एक दिन में 7-9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।
    • कुछ सेकंड के लिए घड़ी की दिशा में अपनी आँखें गोल घुमाए, और फिर कुछ सेकंड के लिए विपरीत दिशा में घुमाए और इसे चार या पांच बार दोहराएं।

                                                                                                                      -दीपेश तिवारी

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।