Haryana Weather: हरियाणा में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

Haryana Weather
Haryana Weather: हरियाणा में 3 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

Haryana Weather: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। पहाड़ों की तरफ से चल रही उत्तर पश्चिम ठंडी हवाएं हरियाणा पंजाब तक ही सीमित रह गई है। इसी वजह से हरियाणा में पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो राजस्थान में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 सेल्सियस पर पहुंच गया। जिस कारण दिन के वक्त गर्मी महसूस की गई। राजस्थान में न्यूनतम तापमान करौली में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के जयपुर विज्ञान केन्द्र के मुताबिक राजस्थान में हवा में आद्रता 33 से 100 प्रतिशत तक आंकी गई।

हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा | Haryana Weather

पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 26 फरवरी तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। 2 दिन तक हवाएं चलने के साथ ही 27 से एक मार्च तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here