4 माह से अधर में छोड़ रखा घुकांवाली-खाईशेरगढ़ रोड का कार्य
ओढां, राजू। गांव घुकांवाली से खाईशेरगढ़़ जाने वाली सड़क पर पत्थर डालकर छोड़े हुए करीब 4 माह का समय हो गया। स्थिति ये है कि पत्थर उखड़कर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों का कहना है कि न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही ठेकेदार। इससे तो पहले ही ठीक था, कम से कम पत्थरों से नुकसान तो नहीं होता था। यहां पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। Sirsa News
ये सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जानी है। इसका शिलान्यास बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने किया था। करीब 5 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा एवं सदृढ़ किया जाना है। इस सड़क पर करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होने हैं। एक तो कार्य पहले ही देर से शुरू हुआ दूसरा इसे पत्थर डालकर अधर में छोड़ दिया गया। सड़क के शिलान्यास होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में पड़ी ये सड़क अब चौड़ी और सदृढ़ होगी, लेकिन कार्य को बीच में छोड़कर समस्या और बढ़ा दी गई।
पत्थर उखड़कर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण | Sirsa News
लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो कार्य शुरू ही न करते। कम से कम पत्थरों से नुकसान तो न होता। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 4 माह से सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ रखें है जिनकी वजह से आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी हो रही है। जिनमें खासकर बैलगाडि?ां व दोपहिया वाहन शामिल है। उन्होंने बताया कि ये पत्थर वाहनों के टायरों से उछलकर पास से पैदल या दोपहिया वाहन पर गुजर रहे लोगों लगते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
इस समय खेतों में कार्य की अधिकता होने के चलते वाहनों का आवागमन अधिक रहने से परेशानी उत्पन्न हो रही है। निजी बस चालक सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका रूट कालांवाली से रानिया का है। वह दिन में 3 बार इस सड़क से गुजरता है। सड़क पर उखड़े पत्थरों की वजह से 4 बार बस के टायर फट गए। इस 5 किलोमीटर की सड़क पर समय भी काफी लगता है।
गांव घुकांवाली निवासी कुलंवत सिंह, गांव खाईशेरगढ़ निवासी मांगीलाल व रवि कुमार आदि ने बताया कि ये सड़क इस समय हमारे लिए आफत बनी हुई है। ठेकेदार ने पत्थर डालकर खानापूर्ति करके छोड़ दी। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन यहां पर कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक चोटिल व वाहन पंक्चर होते रहते हैं।
हां, पत्थर डाले हुए काफी समय हो गया। आमजन को परेशानी होना स्वाभाविक है। पहले तो सर्दी में सड़क बन नहीं पाई और अब कुछ दिन खेतों में फसलों का दौर है। इसलिए कार्य में देरी हो रही है। मैंने ठेकेदार को बोल दिया है। इस कार्य को शीघ्र पूरा करवाएंगे।
– लखवीर सिंह, एसडीओ (मार्केटिंग बोर्ड) Sirsa News
Registry Offices: अब हाईटेक होंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जैसे पासपोर्ट कार्यालय: डॉ. सुमिता