डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 5 घंटे की अथक मेहनत से खस्ताहाल रास्ते को किया दुरुस्त

Yamuna Nagar News
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 5 घंटे की अथक मेहनत से खस्ताहाल रास्ते को किया दुरुस्त

दो दर्जन सेवादार, 25 रेहड़े मिट्टी, 10 ट्रालियां राखी से आवागमन हुआ आसान

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए गांव बरसान के सेवादारों ने बरसान से गांव बहादुरपुर होते हुए यमुनानगर जाने वाले रास्ते के 200 मीटर लंबे खस्ताहाल रास्ते की सुध ली और उसे मिट्टी व ईंट भट्ठे से राखी डालकर दुरुस्त किया। इस सेवा कार्य में दो दर्जन सेवादारों ने ट्रैक्टर-ट्राली, कराहा, तसले व कस्सियों से सेवा कार्य किया तथा यहां 25 रेहड़े मिट्टी के तथा 10 ट्राली भट्ठे की राखी डालकर रास्ते की मुरम्मत की। Yamuna Nagar News

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा किए गए इस कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की और पूज्य गुरुजी का आभार जताते हुए कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरुजी जिनकी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हर समय दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह रास्ता लंबे समय से खस्ताहालात में था। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा कई बार दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो जाते थे।

गांव बरसान के प्रेमी सेवक पंकज इन्सां, मिलन इन्सां, कुनाल इन्सां, मनन इन्सां, अलोक इन्सां, अरूण इन्सां व मामराज इन्सां ने बताया कि उनके गांव बरसान से गांव बहादुर पुर होते हुए एक रास्ता करीब 15 गांवों को जोड़ते हुए यमुनानगर जाता हैं। इस मार्ग का कुछ हिस्सा खेतों से गुजरते हुए कच्चा होने के कारण काफी दिनों से खस्ता हालत में था। मार्ग के खस्ता हाल होने के चलते गांव की समस्त साधसंगत ने सयुंक्त रूप से इस मार्ग को दुरुस्त करने का निर्णय लिया और सेवा कार्य में जुट गए। Yamuna Nagar News

पूज्य गुरुजी का तहेदिल से धन्यवाद: गणमान्यजन

गांव बरसान के डेरा सच्चा सौदा अनुयाइयों के द्वारा किए जा रहे रास्ते की मुरम्मत के सेवा कार्य से प्रभावित क्षेत्र के मौजिज व्यक्ति गांव बहादुर पुर के पूर्व सरपंच राजेन्द्र कुमार, राकेश काम्बोज, नम्बरदार लक्सीबास सुरेशपाल, विपन कुमार ने कहा कि साधसंगत की सराहना से पहले हम पूज्य गुरुजी का तहेदिल से धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके गांव में ऐसे सेवादार है जो दूसरों के दुख तकलीफों को दूर करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि दूसेरी संस्थाओं को भी डेरा सच्चा सौदा से प्रेरणा लेनी चाहिए, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार वास्तव में धन्य कहलाने के काबिल है।

सचखंडवासी सुखदेव राम इन्सां के परिजनों ने की जरूरतमंद परिवारों की मदद