हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home कारोबार कोरोना के दबा...

    कोरोना के दबाव में लगातार तीसरे सप्ताह लुढ़का शेयर बाजार

    Stock Market
    सेंसेक्स निफ्टी फिसले

    मुंबई। लॉकडाउन के बीच वाणिज्यिक गतिविधियाँ शुरू किये जाने के बावजूद कोविड-19 के बढ़ते मामलों की चिंता में पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। बाजार लगातार तीसरे सप्ताह लुढ़का है और जिस प्रकार कोविड-19 के नये मामले बढ़ रहे हैं, आने वाले सप्ताह में भी बाजार दबाव में रह सकता है। कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हैं तो बाजार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या अब एक लाख 32 हजार के करीब पहुँच चुकी है। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 425.14 अंक यानी 1.37 प्रतिशत लुढ़ककर 30,672.59 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.60 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 9,39.25 अंक पर आ गया।

    मझौली और छोटी कंपनियों पर ज्यादा दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप दो प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 11,270.02 अंक पर और स्मॉलकैप 1.54 फीसदी गिरकर 10,524.23 अंक पर आ गया। पिछले सप्ताह सोमवार को ही शेयर बाजारों में करीब साढ़े तीन प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स 1069 अंक और निफ्टी 314 अंक टूट गया। इसके बाद पूरे सप्ताह बाजार वापसी नहीं कर सका। अगले तीन दिन लिवाली का जोर रहा जबकि शुक्रवार को एक बार फिर यह लाल निशान में बंद हुआ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।