सक्रिय मामलों की दर पौने तीन प्रतिशत से नीचे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या निरंतर बढ़ते हुए 98 लाख के करीब पहुंच गयी है और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट से इसकी दर पौने तीन प्रतिशत से नीचे आ गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,021 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख सात हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 21,131 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 97.82 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 1389 घटकर 2.77 लाख पर आ गये और इनकी दर 2.72 प्रतिशत रह गयी।

यह भी पढ़े – कोरोना से बचाव का अचूक अस्त्र है प्राणायाम

इसी अवधि में 279 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,901 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है। केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 1417 सक्रिय मामले बढ़े हैं हालांकि सबसे अधिक 3463 मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 65,344 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 2976 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 6.72 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल पहले स्थान पर है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts