सादगी की मिसाल थे ‘फोर्ड’ के संस्थापक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कुछ साल पहले फोर्ड ने निश्चय किया कि वह अपनी मशहूर वी-8 मोटर बनाएंगे। वह कार के लिए वी-8 इंजिन बनाना चाहते थे एक ऐसी कार जिसका खर्च आम लोग भी उठा सकें। इसके लिए उन्होने एक ऐसा र्इंजन बनाने का निश्चय किया जिसमे आठ सिलिंडरो को एक ही जगह डालने का निश्चय किया गया और अपने इंजीनियरो को इस इंजिन का डिजाइन बनाने के लिए कहा।ये डिजाइन पेपर पर बनाया गया। लेकिन इंजीनियरों का मानना था की यह असंभव है। फोर्ड ने उनसे कहा किसी भी तरह इसे बनाया जाए। लेकिन उन्होंने कहा की ये असंभव है। फोर्ड ने उन्हे आदेश दिया की आगे बढ़ो और तब तक लगे रहो जब तक तुम सफल ना हो जाओ चाहे कितना भी समय लगे।

महान उद्योगपति हेनरी फोर्ड के बारे में एक किस्सा अकसर सुनाया जाता है। फोर्ड एक अरबपति थे, फिर भी वे अपने आॅफिस और फैक्ट्री में बिलकुल साधारण कपड़ों में आ जाते थे। यह देखकर उनके सभी कर्मचारी बहुत अचरज करते और आपस में बातें करते की बॉस के पास इतना पैसा है फिर भी वे इतने सिंपल कपड़ों में आॅफिस आ जाते हैं। एक दिन उनकी सेक्रेटरी ने हिम्मत कर उनसे कह दिया सर आपके पास इतना पैसा है की आप सारी दुनिया से, एक से बढ़कर एक कपड़े मंगवा सकतें है, फिर भी आप इतने सादा कपड़ों में आॅफिस आ जातें हैं? हेनरी फोर्ड मुस्कुरा दिए और कहा यहाँ सब जानतें हैं की मैं हेनरी फोर्ड हूँ! मैं महंगे कपडेÞ पहनकर, सबको यह दिखाने की चिंता क्यों करूँ की मैं हेनरी फोर्ड हूँ। निवेशकों की पूंजी से हेनरी फोर्ड ने आॅटोमोबाइल कंपनी की स्थापना की फिर इस कंपनी को छोड़कर ये रेसर कार बनाने लगे। उस कार को कई रेस में सफलता मिली इससे उनका बहुत नाम हुआ।

इस प्रसिद्धि से उन्होंने फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। पहले साल फोर्ड मोटर ने 1,708 कारों का निर्माण किया और इससे उन्हें बहुत मुनाफा हुआ अगले साल उन्होंने उत्पादन बढ़ा कर 5000 कारों का निर्माण किया। 1908 में पांच साल बाद इस कंपनी ने मॉडल ळ कार लॉन्च की, जिसने मोटर कार उद्योग में क्रांति कर दी। पहले ही साल 10,000 कारें बिक गई। इससे उन्हें इतना मुनाफा हुआ की उन्होंने फ्रांस और में इंग्लैंड में और मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित किए। सन् 1908 को आज ही के दिन हेनरी फोर्ड ने फोर्ड कंपनी का पहला मॉडल लांच किया था।

 

यह भी पढ़ें- कब्ज, बदहजमी का रामबाण इलाज है त्रिफला छाछ

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts