फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार

फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार जिसे आप ऑस्कर के नाम से जानते हैं। लेकिन शायद ही ये जानते हों कि उसका अस्लिम ऑस्कर है ही नहीं। ऑस्कर अवार्ड का असली नाम अकादमी पुरस्कार है। यह पुरस्कार अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों के बढ़िया काम को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। ऑस्कर जो की ऑस्कर अवार्ड्स में दी जाने सोने की परत चढ़ी मूर्ती है, जॉर्ज स्टैनले द्वारा बनायीं गयी थी। इसके नामकरण के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। बेट्टे डेविस, एकेडमी की एक पूर्व अध्यक्ष की आत्मकथा में उन्होंने ये दावा किया है कि ऑस्कर का नाम उनके पहले पति हार्मोन ऑस्कर नेलसन के नाम पर पड़ा है।
एक और दावा किया जाता है कि एकेडमी में काम करने वाली एक महिला मार्गरेट हेर्रिक ने जब इस मूर्ती को देखा तो उसने कहा कि ये तो उसके अंकल ऑस्कर की तरह दिखती है। स्तंभकार सिडनी स्कोल्सकी ने यह बात अपने एक शीर्षक में लिखी, कर्मचारियों ने अपनी प्रसिद्ध प्रतिमा को प्यार से ऑस्कर नाम दिया। 1932 में वाल्ट डिज्नी ने इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद देते हुए इस नाम का प्रयोग किया। इसके बाद इस नाम का जिक्र नाम टाइम मैगजीन में छठे पुरस्कार सामरोह के बाद 1934 में हुआ। 1939 में अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस द्वारा यह नाम अधिकारिक रूप से अपना लिया गया। जॉर्ज स्टैनले द्वारा बनायीं गयी ऑस्कर प्रतिमा एक योद्धा की है जिसे आर्ट डेको में बनाया गया है। इस प्रतिमा में एक योद्धा अपनी तलवार लिए हुए पांच तीलियों वाली फिल्म की रील पर खड़ा है।
ये पाँच तीलियाँ अकादमी की पाँच मूल शाखाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। जो कि इस प्रकार हैं :- अभिनेता, लेखक, निर्देशक, निर्माता और तकनीशियन। यह प्रतिमा पीतल की बनी होती है जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई होती है यह प्रतिमा 13.5 इंच (34 सेमी) लंबी है, 8.5 पाउंड (3.85 किलो) की है। सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड समारोह 16 मई,1929 को हॉलीवुड में होटल रुजवेल्ट में किया गया था। पहले ऑस्कर अवार्ड में 270 दर्शक थे। पुरस्कार समारोह के बाद होटल मेफेयर में एक पार्टी राखी गयी। जिसमें जाने वाले मेहमानों की टिकट 5 डॉलर थी। जोकि अब बढ़कर 71 डॉलर हो चुका है। यह पुरस्कार समारोह कार्यक्रम 15 मिनट तक हुआ था। और मजे की बात ये है कि इस समारोह में पुरस्कार भी 15 ही दिये गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।