हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़, फायरिंग

    Terrorist, Encounter, Anantnag

    शुक्रवार रात से ही अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में रुक-रुककर फायरिंग हो रही

    श्रीनगर, (एजेंसी)। आतंकियों के सफाये के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। शुक्रवार देर रात से ही अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर लिया है और दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

    गौरतलब है कि बडगाम में शुक्रवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था, ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते थे। इस एनकाउंटर में पांच जवान भी घायल हुए थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही मुठभेड़ की घटनाओं पर नजर डाली जाये तो इनमें एक दर्जन के करीब आतंकी मार गिराए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकतर का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें