हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home अन्य खबरें मनीष सिसोदिया...

    मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम

    Team, CBI, Manish Sisodia, House, Arvind kejriwal, AAP

    सीबीआई के पहुंचने के बाद आप नेताओं ने इसे बताया छापेमारी

    नई दिल्ली: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई कुछ पूछताछ करने पहुंची है। कहा जा रहा है कि सीबीआई टॉक टू एके मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

    वहीं सीबीआई के पहुंचने के बाद आप नेताओं ने इसे छापेमारी बताया है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने LG को शिकायत की थी, बिना उचित टेंडर प्रक्रिया किए दिल्ली सरकार ने टॉक टू एके प्रोगाम का प्रमोशन एक विशेष कंपनी को दिया था। जिसके बाद एलजी ने इसे सीबीआई को रेफर किया था।

    इससे पहले इसी साल 18 जनवरी को CBI ने इस केस में प्राथमिकी शिकायत दर्ज की थी, सीबीआई इसी मामले में पूछताछ के लिए पहुंची थी। हालांकि अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।