हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुकान में तोड़...

    दुकान में तोड़फोड़ और एक महिला के गले से छीनी चैन

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के हालु बाजार में बुधवार को एक दुकान (Shop) पर कुछ बदमाशों ने तोडफोड़ कर दी। घटना के बाद डीएसपी मुख्यालय मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भिवानी के कृष्णा कॉलोनी से एक महिला के गले की चैन छीन ली। पुलिस ने वहां भी करवाई शुरू कर दी। घटना बुधवार दोपहर की है। Bhiwani News

    भिवानी के हालु बाजार में स्थित विजय लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पर बाइक सवार तीन युवक आये। उन्होंने लाठी डंडों से तोडफोड़ कर दी। दुकान के शीशे तोड़ दिए आरोप है कि बदमाशों ने वहां रखे कुछ रुपये भी उठा लिया। ट्रासंपोर्ट मालिक ने बताया कि दिन में तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार आये थे। उन लोगो ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय में तोड़ फोड़ करके फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की है। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं डीएसपी रमेश अरोड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की मामला दुकान मालिक व किराएदार का बताया जा रहा है। अभी जांच चल रही है। Bhiwani News

    वहीं घटना के कुछ देर बाद कृष्णा कॉलोनी से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन छीन ली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना शहर प्रभारी बलदेवराज ने बताया कि महिला किसी कार्य से आई थी। मोटरसाइकिल पर दो बदमाशों ने महिला के गले से चेन छीन ली। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई की जंगल में लगी भीषण आग, लोगों में फैली दहशत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here