हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश मुजफ्फरपुर का...

    मुजफ्फरपुर कांड : मंजू वर्मा के घर पर सीबीआई का छापा

    Muzaffarpur case

    मुजफ्फरपुर मामले (Muzaffarpur case)

    बेगूसराय (एजेंसी)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur case) के चर्चित बालिका गृह यौन शोषण मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को राज्य की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित घर पर छापेमारी की।

    ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनटोला स्थित श्रीमती वर्मा के घर पर ब्यूरो की एक टीम आज सुबह पहुंची। ब्यूरो के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पूरे घर की तलाशी ली जा रही है। घर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि श्रीमती वर्मा वहां मौजूद हैं या नहीं। ब्यूरो के अधिकारी छापेमारी से संबंधित विस्तृत जानकारी देने से बच रहे है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।