कोेरोना से जंग: भारत में सवा लाख से भी कम रह गए कोरोना के सक्रिय मामले

coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की तुलना में इससे निजात पाने वालों की संख्या अधिक रही, जिसके कारण इसके सक्रिय मामले 1,752 घटकर सवा लाख से भी नीचे आ गए। देश में शुक्रवार को 51 लाख 59 हजार 931 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब 15 करोड़ 79 लाख 69 हजार 274 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,302 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 99 हजार 925 हो गई है। इसी दौरान 11,787 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 39 लाख 09 हजार 708 हो गयी है।

204 लोगों की मौत

देश में सक्रिय मामले 1,752 घटकर 124868 रह गये हैं। इस अवधि में 267 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 65 हजार 349 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.36 फीसदी, रिकवरी दर 98.29 फीसदी और मृत्यु दर 1.35 फीसदी है। सक्रिय मामलों में केरल देश में पहले स्थान पर है, जहां सक्रिय मामले 939 घटकर 61,981 रह गये हैं।

जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

राज्य में 6,489 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 49,90,817 हो गयी है। इसी अवधि में 204 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37,051 हो गयी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 27 घटकर 15,356 रह गये हैं जबकि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140707 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 6472681 हो गयी है।

कोरोना अपडेट राज्य

राष्ट्रीय राजधानी: सक्रिय मामले 37 घटकर 325 रह गए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,15,185 तक पहुंच गयी है। वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं जाने से मृतकों का आंकड़ा 25,095 पर स्थिर है।

तमिलनाडु : सक्रिय मामले घटकर 8,953 रह गये हैं तथा 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 36,349 हो गयी है। राज्य में अभी तक 26,73,448 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

कर्नाटक : सक्रिय मामलों की संख्या 91 घटने से इनकी कुल संख्या 7,287 रह गयी है। राज्य में चार मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38,169 हो गया है। वहीं राज्य में अब तक 29,47,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश : 135 सक्रिय मामले घटने से इनकी संख्या 2,425 रह गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की तादाद 20,54,056 हो गयी है, जबकि इस महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14,425 हो गया है।

तेलंगाना : सक्रिय मामले 37 घटने से इनकी कुल संख्या 3,657 हो गयी हैं जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 3,979 पर स्थिर है। वहीं 666682 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 35 बढ़ने से इनकी संख्या 8,107 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से नौ और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19,364 हो गया है तथा अब तक 15,80,922 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम : सक्रिय मामले 247 घटने के बाद इनकी कुल संख्या 5,022 रह गयी है और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 12,57,51 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 475 पर बरकरार है।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 18 बढ़ने के बाद इनकी संख्या 290 हो गयी हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99,26,13 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 13,591 तक पहुंच गई है।

पंजाब : कोरोना के सक्रिय मामले 315 हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 58,60,48 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 16,580 है। गुजरात में सक्रिय मामले 19 बढ़कर 331 हो गये हैं तथा अब तक 81,67,26 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 10091 तक पहुंच गई है। बिहार में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 39 रह गयी है। राज्य में अब तक 71,64,80 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा 9663 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।