नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लेफ्ट का भारत बंद, लाल किले के आसपास धारा 144 लागू

Left's Indiaclosed against the Citizenship Amendment Act

दिल्ली: कईं मेट्रो स्टेशन बंद| Citizenship Amendment Act

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी

बेंगलुरु, यूपी के कई हिस्सों में धारा 144 लागू

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर (Left’s Indiaclosed against the Citizenship Amendment Act) में प्रदर्शन जारी है। आज एक फिर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी होगा। लेफ्ट पार्टियों ने वीरवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसी के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय समेत 14 मेट्रो स्टेशन बंद किया है। वहीं चंडीगढ़ में वीरवार को मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन किया है।

यूपी, कर्नाटक, दिल्ली में भी कई संगठनों का प्रदर्शन

  • जामिया नगर इलाके के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन के अलावा ओखला विहार, जशोला विहार मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है।
  • मुनिरका मेट्रो स्टेशन भी बंद है।

नागरिकता कानून सताए हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए : जयशंकर 

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह कानून धार्मिक अल्पसंख्यकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया।
  • जयशंकर ने अमेरिका में दूसरी 2+2 मंत्री स्तरीय बातचीत यह बात कही है।
  • पोम्पियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन धार्मिक रूप से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
  •  वह इस मामले में भारत में जारी जोरदार बहस का भी सम्मान करता है।

हम भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करते हैं

पोम्पियो ने इस मंत्री स्तरीय बातचीत की समाप्ति के बाद पत्रकारों से कहाह्ल हम विश्व के किसी भी हिस्से में अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और उनके धार्मिक अधिकारों की रक्षा का समर्थन करेंगे। हम भारतीय लोकतंत्र का सम्मान करते हैं कि इस मसले पर उनके यहां जोरदार बहस जारी है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।