जनता के साथ नेताओं ने भी लाइन में लगकर किया मतदान

vote

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं (vote)

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं (vote)

पानीपत | सोमवार को हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। नेताओं से लेकर (vote)आम जनता तक ने लाइन में लगकर मतदान किया। सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर लोग जुटना शुरू हो गए। हालांकि बदले मौसम की वजह से सुबह मतदान की गति धीमी थी। लेकिन, करीब 2 घंटे के बाद लोग जुटना शुरू हो गए। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

चुनावी मैदान में 1169 प्रत्याशी

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। (vote) यह पिछली बार से 182 कम हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं इनेलो, अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

1.83 करोड़ मतदाता (vote)

  • हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं।
  • इनमें 98 लाख 78 हजार 42 पुरुष मतदाता और 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता हैं।
  • साथ ही, 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर और 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
  • राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 नियमित और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं।
  • शहरी क्षेत्र में 5741 और ग्रामीण क्षेत्र में 13837 मतदान केंद्र हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।