हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश इफको के अध्यक...

    इफको के अध्यक्ष नकई का निधन

    नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (इफको) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का कल देर रात निधन हो गया। इफको सूत्रों ने आज यहां बताया कि नकई का निधन पंजाब के भटिंडा में कल देर रात हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इफको परिवार ने नकई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और सहकारिता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया है। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि नकई के निधन से इफको परिवार ने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि नकई सहकारिता के माध्यम से किसानों के उत्थान के लिए लगातार समर्पित भाव से काम कर रहे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।