संरा महासचिव ने इंडोनिशिया में बाढ़ पीड़ितों के प्रति जताया शोक

General secretary general mourns the flood victims in Indonesia

इंडोनेशिया के अधिकारियों के साथ सहयोग करने की इच्छा जतायी है

मॉस्को (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पूर्वी इंडोनिशया में आयी भयंकर बाढ़ और भूस्खलन में हताहत लोगों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार रविवार को इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद लोमबोक द्वीप पर भूस्खलन के दौरान 5.3 तीव्रता के भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये।

प्रवक्ता ने कहा, ‘इस दुख की घड़ी में महासचिव पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है। इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा टेंगगोरा प्रांत में आयी भयंकार बाढ़ के बाद सेंतानी, जायापुरा और पापुआ में भूस्खलन और भूकंप से अनेक लोग विस्थापित हो गये है। महासचिव ने पीड़ित परिवारों और इंडोनिशया सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र ने इन प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न मानवीय आवश्यकताओं के लिए इंडोनेशिया के अधिकारियों के साथ सहयोग करने की इच्छा जतायी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।