अडानी ग्रुप में हुए करोड़ों रुपए के गबन के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

झिंझाना (सच कहूँ न्यूज) सरकारी बैंकों, एल आई सी और अडानी ग्रुप्स के बीच हुए करोड़ों रुपए के गबन के विरोध में यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा के नेतृत्व में बिडौली स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक (पर्वरतक पंजाब नैशनल बैंक) पर कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम के अनूरूप मे आज पूरे देश सरकारी बैंकों एवं एल आई सी के दफतरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन किया जाना था।

यह भी पढ़ें:– कैराना पुलिस व आबकारी ने छानी जंगलों की खाक

जानकारी के अनुसार बिडौली मे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर धरना देकर बैठ गए। शाखा प्रबंधक श्रीमती मनदीप ने कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया।जिसकी वजह से कांग्रेसी नेताओं और बैंक कर्मचारियों के बीच नौक-झोंक भी हुई। दोपहर बाद तहसीलदार ऊन सचिन वर्मा ने कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा से फोन पर बात की। तहसीलदार के निर्देश पर बिडौली चौंकी ईंचार्ज राजन पुण्डीर और लेखपाल धर्मवीर धरनास्थल पर पहुंचे तथा कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया।

यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जबरजस्ती देश की जनता के करोड़ों का निवेश करने का दबाव सरकारी बैंकों और एल आई सी बनाया हुआ है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भाजपा सरकार और अडानी ग्रुप्स के बीच हुए आंतरिक समझोते का शिकार हुए हैं। इतने बड़े गबन के बाद भी पुनः निवेश करने के लिए बीजेपी की केंद्र सरकार स्टेट बैंक और एल.आई.सी के ऊपर लगातार बनाने का काम कर रही है। केंद्र सरकार की क्रोमी लायर निति ने देश की जनता का करोड़ों रुपया डूब गया है। जनता के पैसे को उधोगपतियों के हाथों लुटवाने का काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री को डूबती अर्थव्यवस्था की कतई भी चिंता नहीं है। देश घातक महंगाई के दौर से जूझ रहा है। सत्ता परिवर्तन के साथ सबसे हिसाब लिया जायेगा।

ऊन ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी मंगलोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सैनी, अशवनी कौशिक हथछोया, सुबोध कोरी युवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र (गोल्डी),ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाल सैनी, सुबोध कौरी, अशवनी कौशिक (हथछोया), उग्रसेन परमार, अनुराग अत्रि, अमित कौरी, राजकुमार कश्यप, डॉक्टर नरेश कौशिक, कंवर शर्मा, डॉक्टर बबलू शर्मा, हर्ष आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।