देश को जंग की तरफ धकेल रही है मोदी सरकार: चीनी मीडिया

India China Military Meeting

चीन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

बीजिंग।  भारत-चीन सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तनाव के बीच चीनी मीडिया आग में घी डालने का काम कर रहा है।डोकलाम विवाद के बीच चीन ने एक बार फिर सीधे-सीधे मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि मोदी सरकार भारत को जंग की ओर धकेल रही है। अखबार ने यहां तक कहा कि युद्ध होने की स्थिति में नतीजा जगजाहिर है।

चीन ने कहा कि मोदी हमारे लिए हार्ड लाइन स्टैंड अपनाकर अपनी अवाम की किस्मत के साथ जुआ खेल रहे हैं और अपने मुल्क को जंग की ओर धकेल रहे हैं। मोदी को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की जबरदस्त ताकत का अंदाजा होना चाहिए, जो डोकलाम में भारतीय सेनाओं को कुचलने में सक्षम है।

युद्ध की स्थिति में परिणाम जगजाहिर

अखबार ने कहा कि पीएलए ने सैन्य टकराव के लिए पर्याप्त तैयारी की है। युद्ध की स्थिति में परिणाम जगजाहिर है। मोदी सरकार पीएलए की ताकत के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय सीमा पर तैनात सैनिक पीएलए क्षेत्र बलों के लिए कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं। यदि की स्थिति में पीएलए सीमा क्षेत्र में सभी भारतीय सैनिकों को खत्म करने में पूरी तरह सक्षम है।

मिलिट्री ऑपरेशन की आशंका

हू झियॉन्ग शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में रिसर्च फेलो हैं। इनके मुताबिक चीन अपना मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने से पहले भारत की फॉरेन मिनिस्ट्री को इन्फॉर्म भी करेगा।

डोकलाम से सेना को नहीं हटाया जाएगा: भारत

इसके बाद भारत ने चीन को जवाब देते हुए सेना हटाने से इंकार किया है। भारत की ओर से कहा गया है कि एक भी भारतीय सैनिक डोकलाम से पीछे नहीं हटेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।