सूर्यनगरी में तीन मंजिला ​इमारत जमीनदोज

Surya, Nagri, Jodhpur, Three, Building, Crush

जोधपुर।

 

सूर्यनगरी में आज दहलाने वाला रहा। दो विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों से शहर में सनसनी फैल गई है। सरदारपुरा केबी रोड स्थित तीन मंजिला इमारत गिर पड़ी। इसके नीचे ही करियाने की दुकान संचालित होती थी। इसके नीचे दुकान व मकान में रहने वाले लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व नगर निगम का बचाव दस्ता मौके पर राहत कार्यों में जुटा हुआ है।                                                                              प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास ही गुलाब हलवा की इमारत के निर्माण के लिए गड्ढा खोदे जाने के कारण इमारत ढहने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं बासनी के संजय कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल में जर्जर कमरे की पट्टियां गिरी पड़ीं। इससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में दो श्रमिक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें एम्स में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों श्रमिक छत पर बैठकर जर्जर कमरे की छत तोडऩे का कार्य कर रहे थे और ठेकेदार कमरे में पट्टियां अलग करने का कार्य कर रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। बासनी थाने के उप निरीक्षक देवाराम व कैलाशदान मौके पर पहुंच मुआयना शुरू किया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।