हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश देश में ही बन...

    देश में ही बनी विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

    Successful test of indigenously built anti-radiation missile
    नई दिल्ली। देश में ही बनी नई पीढ़ी की विकिरण रोधी मिसाइल ‘रूद्रम’ का शुक्रवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप से आज सफल परीक्षण किया गया। रूद्रम पहली स्वदेशी विकिरण रोधी मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। रूद्रम को आज सुखोई -30 लड़ाकू विमान से दागा गया और इसने विकिरण लक्ष्य पर अचूक निशाना साधा। अभी इस मिसाइल के लिए सुखोई- 30 को लांचिंग प्लेटफार्म के रूप में चुना गया है और यह लांचिंग स्थिति के अनुसार अलग-अलग रेंज तक मार करने में सक्षम है। इस परीक्षण की सफलता के साथ ही देश ने दुश्मन के रडार, संचार स्थलों और विकिरण आधारित अन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी की विकिरण रोधी मिसाइल विकसित करने की क्षमता हासिल कर ली है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।