हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जौनपुर में छा...

    जौनपुर में छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज

    missing
    Missing: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर
    जौनपुर l उत्तर प्रदेश में जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र में शेखुपुर मोहल्ले के पास से गुरूवार रात बीएससी का एक छात्र लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने शुक्रवार की शाम को चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बक्शा क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी गौरीशंकर यादव शहर के लाइनबाजार क्षेत्र के शेखपुर मोहल्ले में रहते हैं। वह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं और टीडी कॉलेज के पास कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं। गौरीशंकर का बेटा आशुतोष यादव (23) बीएचयू में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। लॉकडाउन के चलते मार्च में ही वह वाराणसी से घर आ गया था। वह शेखपुर वाले मकान पर रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक गुरूवार की रात करीब सवा नौ बजे आशुतोष घर के पास गली में मोबाइल पर बात कर रहा था। देर तक वह नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। काफी खोजने के बाद भी पता नहीं चला तो रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले गुमशुदगी का केस दर्ज किया। शुक्रवार की शाम परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से शिकायत की तो पुलिस ने मैनुद्दीनपुर गांव निवासी राजीव रतन, संजीव रतन, कुल्हनामऊ निवासी श्यामबहादुर यादव और हरिबल्लभपुर निवासी अनिल यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। आरोपी पुलिस के हिरासत में हैं। छानबीन की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।