हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home कारोबार शुरुआती कारोब...

    शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार

    Stock Market

    मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। पिछले कारोबारी दिवस पर 32,008.61 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स गुरुवार को 542.28 अंक की गिरावट के साथ 31,466.33 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 31,344.50 अंक तक उतर गया। निफ्टी 169.60 अंक टूटकर 9,279.10 अंक पर खुला। बिकवाली के दबाव में यह भी 9,197 अंक तक लुढ़क गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 414.35 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट में 31,594.26 अंक पर और निफ्टी 105.50 अंक यानी 1.12 प्रतिशत नीचे 9,278.05 अंक पर था।

    Stock Market

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।