Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 34 हजार के पार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 34 हजार तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 हजार के पार पहुँच गया। लॉकडाउन में छूट के कारण निवेश धारणा मजबूत बने रहने से सेंसेक्स 359.88 अंक की तेजी के साथ 34,185.41 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब छह सौ अंक की बढ़त बनाता हुआ 34,422.71 अंक पर पहुँच गया।

निफ्टी भी 129.20 अंक की तेजी के साथ 10,108.30 अंक पर खुला और 180 अंक चढ़ता हुआ 10,159.35 अंक पर पहुँच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में सबसे अधिक तेजी रही जबकि आईटी और टेक समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर साढ़े पाँच प्रतिशत से अधिक की तेजी में हैं। एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी चार फीसदी चढ़े। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 419.46 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,244.99 अंक पर और निफ्टी 127.90 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,107 अंक पर था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts