हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चिकित्सा सामग...

    चिकित्सा सामग्री के लिए दिल्ली हवाई अड्डे को आयात-निर्यात केंद्र का दर्जा

    Delhi Airport News
    Delhi Airport: दिल्ली के यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी: जानें लें सभी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कोरोना वायरस कोविड-19 से जुड़ी चिकित्सा सामग्रियों के आयात-निर्यात के बड़े केंद्र के रूप में औपचारिक दर्जा मिल गया है। (Delhi Airport) दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की शुरूआत से ही दिल्ली हवाई अड्डा हर प्रकार की लॉजिस्टिक सुविधाएं मुहैया करा रहा है। हवाई अड्डे पर रोजना 20-22 कार्गो विमानों का परिचालन हो रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब औपचारिक रूप से उसे चिकित्सा सामग्रियों के आयात-निर्यात के लिए बड़े हब का दर्जा प्रदान कर दिया है।

    डायल ने बताया कि कोरोना से जुड़ी चिकित्सा सामग्रियों के लिए 3,800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विशेष व्यवस्था की गयी है जो 21 अप्रैल से काम कर रहा है। इस नए सुविधा केंद्र में 24 टन कार्गो का पहला आयातित खेप 21 अप्रैल को आया जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के निजी बचाव वाले 70 हजार सूट थे।

    • अब दिल्ली से इन सूटों को जरूरत के हिसाब से देश के अलग-अलग राज्यों में पहुँचाया जाएगा।
    • लॉकडाउन के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे के रास्ते अब तक 20 लाख मास्क
    • दो लाख बोतल सेनिटाइजर
    • 70 हजार सूट
    • डेढ़ लाख निजी बचाव साधन के किट
    • 50 हजार अन्य चिकित्सा उपकरण देश के विभिन्न हिस्सों में पहुँचाए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।