मराठी फिल्म आपला माणुस के रीमेक में दिखेगी सोनाक्षी

Sonaxi Sinha, Bollywood, Actress, Marathi, Movie, Remake, Entertainment

मुंबई, एजेंसी।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मराठी फिल्म आपला माणुस के रीमेक में काम करने जा रही है। अजय देवगन ने मराठी फिल्म ‘आपला माणुस’ बनाई थी।  इसमें उन्होंने छोटा सा रोल भी अदा किया था। फिल्म को सतीश राजवाड़े ने निर्देशित किया था।
यह फिल्म न केवल सफल रही बल्कि फिल्म समीक्षकों का दिल भी जीता।

अब इस फिल्म का हिंदी रिमेक आशुतोष गोवारीकर बनाने वाले हैं। उन्होंने हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार खरीद लिया है। आशुतोष ने फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाक्षी को सुनाई। सोनाक्षी को यह पसंद आई।

इसके बाद उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग सोनाक्षी के लिए की। आशुतोष इसे अपने बैनर तले बनाएंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर सतीश राजवाड़े निभाएंगे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।