हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सिरसा पुलिस न...

    सिरसा पुलिस ने 14 पिस्टल किए बरामद

    सिरसा(सुनील वर्मा )। सीआईए सिरसा पुलिस ने दो युवकों के पास से 14 पिस्टल बरामद किए हैं। उनके पास 26 जिंदा कारतूस भी पकड़े गए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वेदवाला निवासी दारा सिंह व खैरपुर निवासी अमरजीत सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व बिहार के मुंगेर हथियार लाकर सिरसा बेच देते थे दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह हथियार कितने लोगों को भेज चुके हैं इसी के साथ कितने समय से कार्य कर रहे हैं।

    पकड़ा गया आरोपी दारा सिंह पर विभिन्न धाराओं में 11 मामले पहले से ही दर्ज है, जिनमें हत्या रेप व अन्य अपराधिक मामले हैं जिनमें 10 मामले सिरसा सिरसा पुलिस थानों में दर्ज है जबकि एक मामला पंजाब के लुधियाना में दर्ज है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों से जो 14 पिस्टल पकड़े हैं, उनमें नो पिस्टल 315 बोर के दो पिस्टल 32 बोर के व तीन पिस्टल पॉइंट 22 के है सभी हथियार देसी है यानी होममेड।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।