हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग सेवादारों ने किया सेनेटाइज

    Shah Satnam Ji Green S Welfare Force Wing

    जैतसर, सच कहूँ न्यूज। ब्लॉक जैतसर डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार द्वारा शनिवार को जैतसर के वार्ड नम्बर 3 मे करोना पॉजिटिव होने के उपरांत वार्ड नम्बर 3 की गलियों में कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन के आह्वान पर सेनेटाइज किया तथा लोगों को कोरोना बचाव से संबंधित जानकारी देकर उनको जागरूक किया गया। ब्लॉक के सेवादारों ने गोशाला के ट्रैक्टर के पीछे बड़े ड्रम रखे पूरे वार्ड नं 3 की गलियों को सैनिटाइज किया।

    सभी लोग इस सेवा कार्य को देखतें हुए हर कोई पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की प्रशंसा कर रहा था। जैतसर सरपंच रविंद्र बाघला व थाना प्रभारी दिग्पाल सिंह ने सभी सेवादारों की बहुत प्रशंसा की। इस सेवा कार्य में जैतसर ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार ब्लॉक भंगीदास हेमंत इन्सां, सात प्रेमी जितेन्द्र इन्सां, हरीश इन्सा, सतपाल इन्सां, संदीप इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।