हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया के तीन खिलाड़ियों का चयन

    Selection of three players of Shah Satnam Ji Boys' School Shrigurusar Modiya

    अंडर-19 स्कूल नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप

    गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर/सच कहूँ)। अंडर-19 स्कूल नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल श्रीगुरूसर मोडिया के कुलदीप, शंकर व गोलकीपर विक्की का चयन हुआ है। इससे पूर्व राजस्थान से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें से 18 खिलाड़ियों के फाइनल चयन किया गया जो कि सीकर जिले के बीदासर में 15 नवम्बर से 18 नवम्बर 2019 तक आयोजित हुआ। जहां से टीम अंडमान निकोबार (पोर्टब्लेयर) के लिए रवाना होगी। पोर्टब्लेयर में 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    राजस्थान के लिए चयन होने पर खेलकूद विभाग सचिव श्री चरणजीत सिंह, प्रिंसीपल नरोतम दास व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रूप सिंह जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व चयन टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों ने इस बड़ी कामयाबी के लिए पापा कोच पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया जिनकी पावन प्रेरणा व खेल तकनीक से आज एक बड़े मुकाम को पाने में सफल हुए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।