अमेरिका में इस साल की धार्मिक स्थल पर दूसरी घटना

Second Incident, Religious, Site, America

टेक्सास: अमेरिका के फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को गोलीबारी में 26 लोगों की जान चली गई। यह चर्च टेक्सास के विलसन काउंटी में है। यह अमेरिका में इस साल दूसरी और किसी धार्मिक स्थल पर अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

वहीं, इस साल अमेरिका में मास शूटिंग की यह 10वीं घटना है। इनमें अब तक 112 लोगों की जान गई है। 531 लोग जख्मी हुए। 35 साल में मास शूटिंग की घटनाओं और मौतों के लिहाज से यह सबसे बुरा साल रहा है।

अमेरिका में 1982 से चर्च गोलीकांड तक मास शूटिंग की कुल 96 घटनाएं हुईं हैं। इनमें 754 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके अलावा टेक्सास चर्च फायरिंग मौतों के लिहाज से अब तक 5वीं बड़ी घटना है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि गन फायरिंग मानसिक बीमारी है। यह गन लॉ की दिक्कत नहीं है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।