ध्वनि तरंगों से रोग-नियंत्रण के वैज्ञानिक उपाय

Scientific measures of disease control by sound waves
हमारे वैदिक ग्रंथों और सनातन जीवन शैली व दिनचर्या में अनेक ऐसे उपाय हैं, जिनके उच्चारण और उनकी ध्वनि तरंगों के प्रभाव में आने से शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होता है, जिससे स्वाभाविक रूप में प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है और वायरस व जीवाणुओं से लड़ने में प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। ध्वनि तरंगों से जुड़े ऐसे ही कुछ आसान उपायों को विज्ञान-सम्मत शारीरिक लाभ के संदर्भ में जानते हैं।
नोवेल कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के पूरी दुनिया में फैलने के बाद यह साफ हो गया है कि यह वायरस उन लोगों पर ज्यादा हमलावर हो रहा है, जिनकी प्रतिरोधात्मक क्षमता कम है। ऐसे लोगों में 60 साल की उम्र से ज्यादा के बुजुर्ग और 10 साल से कम आयु के बच्चे शामिल हैं। अभी तक कोरोना से पीड़ित जितने भी लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें 99.9 प्रतिशत लोग इसी आयु वर्ग के हैं। वर्तमान मानव समुदाय की जीवन-शैली में रहन-सहन, खान-पान संबंधी जो बदलाव आए हैं, उनके चलते मनुष्य तनाव ग्रस्त हुआ है। नतीजतन उसकी रोगों से लड़ने की प्रतिरोधात्मक क्षमता निरंतर कम हो रही है। हमारे वैदिक ग्रंथों और सनातन जीवन शैली व दिनचर्या में अनेक ऐसे उपाय हैं, जिनके उच्चारण और उनकी ध्वनि तरंगों के प्रभाव में आने से शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होता है, जिससे स्वाभाविक रूप में प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है और वायरस व जीवाणुओं से लड़ने में प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। ध्वनि तरंगों से जुड़े ऐसे ही कुछ आसान उपायों को विज्ञान-सम्मत शारीरिक लाभ के संदर्भ में जानते हैं।
वैदिक धर्म-ग्रंथों के अनुसार पृथ्वी के उत्पत्ति के समय पैदा हुई सबसे पहली ध्वनि ‘ऊं’ थी। इसने समूचे ब्रह्माण्ड को प्रतिध्वनित कर दिया था। इस ध्वनि के प्रभाव का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में ‘ऊं’ के माध्यम से न केवल शारीरिक विकार दूर किए जा रहे हैं, बल्कि नशे के गर्त में डूबे युवाओं को भी उचित राह पर लाया जा रहा है। ब्रिटेन से प्रकाशित 2007 के ‘साइंस’ जनरल में एक लंबे शोध के बाद ऊं की महिमा स्वीकार की गई है। यह शोध रिचर्स एंड एक्पेरिमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरोसाइंस के प्रमुख जे मॉर्गन और सहयोगियों द्वारा 2500 पुरुषों व 2000 महिलाओं पर किया गया था। इस निष्कर्ष में खासतौर से ऊं का जाप रामबाण औषधि मानी गई है। इसीलिए हमारे यहां दिनचर्या में शंख फूंकने व घंटा-घड़ियाल बजाने का विधान है। एक बार शंख फूंकने से जहां तक उसकी ध्वनि जाती है, वहां तक बीमारियों के वायुमंडल में मौजूद रोगाणु या तो नष्ट हो जाते हैं या फिर निष्क्रिय। जाने-माने वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु ने इस सत्य को वाद्य-यंत्रों द्वारा प्रमाणित किया था।
दरअसल ऋषि-मुनियों ने बहुत पहले ही जान लिया था कि ‘ऊं’ के उच्चारण से प्राणवायु (ऑक्सीजन) शरीर के भीतर जाती है। शेष सभी उच्चारणों में प्राणवायु बाहर आती है। ‘ऊं’ में अंतरनिर्हित अक्षरों में जब हम ‘अ’ का उच्चारण करते हैं तो हमारे ब्रह्मरंध्र से लेकर कंठ तक स्पंदन होता है। ‘उ’ के उच्चारण से कंठ से लेकर नाभि तक और ‘म’ के उच्चारण से नाभि से लेकर पैरों तक का भाग कंपायमान हो उठता है। यह कंपायमान शरीर से रोगों को दूर करता है। ब्रह्मरंध्र के बारे में महाभारत में उल्लेख है। अश्वत्थामा ने जो ब्रह्मास्त्र अभिमन्यु की विधवा उत्तरा गर्भ पर छोड़ा था, उसके प्रभाव से मृत शिशु जन्मा। किंतु यह शिशु वास्तव में मृत नहीं था। ब्रह्मास्त्र के प्रभाव से शिशु के गले में स्थित ब्रह्मरंध्र के द्वारा जो प्राणवायु मस्तिष्क में जाती है, वह अवरुद्ध हो गई थी। इस कारण श्वांस का आवागमन रुक गया। इस परिस्थिति में यह ब्रह्मरंध्र गले में ही स्थित काकुली में बंद हो जाता है। ऐसा तेज ध्वनि तरंगों के आवेग और क्रोध के संवेग से भी हो जाता है। कृष्ण ने इस बालक के मुंह में अपने मुंह से तीन-चार बार वायु का संचार किया। फलत: बालक रो पड़ा। युद्धिष्ठर के बाद प्रजापति नाम के इसी बालक ने हस्तनापुर की गद्दी संभाली थी। दरअसल सृश्टि में जो भी कुछ जड़ व चेतन है, वह ऊर्जा का ही स्वरूप है।
आजकल मंत्रों में निर्हित ऊर्जा को पढ़ने की कोशिश मुंगेर के योग विश्व-विद्यालय में की जा रही है। दुनिया के चुनिंदा 50 विश्व-विद्यालयों के 500 वैज्ञानिक कण-भौतिकी (क्वांटम फिजीक्स) पर शोध कर रहे हैं। इस शोध के केंद्र में ‘टेलीपोर्टेशन ऑफ क्वांटम एनर्जी’ विषय है। शोध के इस केंद्र में भारतीय योग, ध्यान परंपरा व पूजा-पाठ में उपयोग में लाए जाने वाले वाद्य-यंत्रों से होने वाले ‘नाद’ का अनुसंधान भी है। इस शोध के दौरान मंत्रों के उच्चरण से उत्पन्न ऊर्जा को क्वांटम मशीन के जरिए मापा भी गया है। शोध के नेतृवकर्ता निरंजन सरस्वती का कहना है कि क्वांटम मशीन विज्ञान जगत में अपने तरह का अनूठा यंत्र है। इसके सम्मुख जब महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया गया तो इतनी अधिक ऊर्जा उत्पन्न हुई कि इसमें लगे मीटर का कांटा अंतिम बिंदु पर पहुंचकर थिरकने लगा। यह गति इतनी तीव्र थी कि यदि यह मीटर अर्द्धगोलाकार की जगह गोलाकार होता तो कांटा कई चक्कर लगा चुका होता। इस नाद या ‘घोष’ का अर्थ है कि संसार की सभी जड़ एवं चैतन्य सरंचनाएं स्पंदित ऊर्जा की निरंतर क्रियाएं हैं।
अमेरिका की पर्डयू विश्व विद्यालय के अभियांताओं ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है, जो रोग के स्तर को ध्वनि तरंगों के माध्यम से माप सकता है। यह उपकरण कैंसर की बीमारी को ठीक करने के नए तरीकों को इजात करने में कारगार साबित हो सकता है। यह चिपनुमा उपकरण मानव शरीर में आस-पास की कोशिकाओं की संरचना को सख्त बनाने वाले ऊतकों को ध्वनि तरंगों के माध्यम से सुनता है और इस बात का संकेत देता है कि कैंसर ऊतकों को क्षतिग्रस्त कर रहा है अथवा नहीं ? संरचना की स्थिति में बदलाव की इस निगरानी को आउटर मैट्रिक्स कहते हैं। इस अध्यन में शामिल इंजीनियर राम रहीमी ने कहा है, यह ठीक उसी प्रकार की अवधारणा है, जिसके जरिए किसी हवाई जहाज के पंखों में क्षति की जांच की जाती है। जिस तरह से तरंग का प्रसार होता है, वह अंग को कोई नुकसान पहुंचाए बिना गुण-दोश की जानकारी देती है। इसे वैज्ञानिकों ने गैर-विनाशक तरीका मानते हुए इसके नतीजों को सटीक माना है। साफ है, ध्वनितरंगें अदृश्य रोगाणुओं से बचाव का सार्थक उपाय हैं। गोया, नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू के दौरान ताली एवं थाली बजाने की अपील बेवजह नहीं की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।