डूबती महिला की जान बचाकर निभाया इन्सानियत का फर्ज

Saved the life of a drowning woman and performed the duty of humanity

शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स सदस्य ने निभाई अहम भुमिका

(Duty of Humanity)

संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गौ सेवा समिति के सदस्यों ने सादुल ब्रांच नहर में डूबती हुई महिला की जान बचाकर (Duty of Humanity) इंसानियत की मिसाल कायम की सेवादारों ने बहादुरी का परिचय देते हुए महिला को नहर से बहार निकाल कर सरकारी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भिजवाया। इस दौरान महिला को बचाने वालों में शामिल शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई पवन सिंगला इन्सां ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी स्कूटी से गौशाला में प्रात: 6 बजे सेवा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नहर की ओर से एक महिला का …बचाओ …बचाओ का शोर सुन वे नहर की पटरी पर दौड़े।

वहां जाकर उन्होंने देखा कि एक लगभग 35 वर्षीय महिला पानी में डूब रही थी और ….बचाओ ….बचाओ पुकार रही थी। ऐसे में वह गौशाला से रस्सा लेकर आए और वहां पर उपस्थित अन्य सेवादार भाई नगरपालिका चेयरमैन नत्थू सोनी, भोलासिंह, देव कुमार व दौलतराम की सहायता से महिला को रस्से की सहायता से सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। इसकी पुलिस थाना में सूचना करने के बाद स्थानीय सरकारी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भिजवाया और सोशल मीडिया की सहायता से महिला की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया। महिला के नहर में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।