हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सीवर में गिरे...

    सीवर में गिरे दो लोगों में से एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

    Man Fell in Sewer

    सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा में सिरसा जिले के नटार गांव के पास सीवरेज में गत रात्रि गिरे दो लोगों में एक को प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम ने बचा लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्यों में सेना की भी मदद ली जा रही है। जिला उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान समूचे आॅपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार देर रात राहत एवं बचाव कार्य के लिये उपायुक्त ने सेना की टीम को मदद के लिये बुला लिया था। जिस व्यक्ति को बचा लिया गया है उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उल्लेखनीय है कि बुधवार रात नटार गांव निवासी पूर्ण सिंह और काला सिंह खेतों में पानी लगाने गए थे। इस दौरान पैर फिसलने से पूर्ण सिंह सीवर लाइन में गिर गया। उसे बचाने के लिए काला सिंह ने प्रयास किया तो वह सीवर में पानी के बहाव में बह गया। पूर्ण सिंह को रात को ही बचा लिया गया जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है1 काला सिंह की तलाश जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।