Congress: कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्माचारी के गन्नौर रोड़ शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

Kharkhoda News
Satpal Brahmachari : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्माचारी के गन्नौर रोड़ शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

भाजपा ने हरियाणा को बेरोजगारी और अपराध में शीर्ष पर पहुँचाया : सतपाल ब्रह्माचारी | Kharkhoda News

  • अग्निवीर योजना ने देश के युवाओं का सपना तोडा, सरकार बनने पर योजना को किया जाएगा बंद : सतपाल ब्रह्माचारी

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Satpal Brahmachari: कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए अपने अपने क्षेत्र में की वोटों की अपील। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने गन्नौर हल्के में गन्नौर अनाज मंडी से लेकर गन्नौर मुख्य बाजार तक रोड शो निकाल कर कॉंग्रेस पार्टी के लिए वोटों की अपील की। इस अवसर पर रोड शो में लोगों का भारी हुजूम सतपाल ब्रह्माचारी को सुनने उमड़ा।

यह भी पढ़ें:–  Riwayat Fashion Show: एसकेडी में रैंप पर उतरेगी रिवायत की रौनकें!

उनके साथ पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। अपने सम्भोदन में सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार घोटालो घपलों की सरकार है। पिछले दस वर्ष में शराब घोटाला हो या रजिस्ट्री घोटाला भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूटने का काम किया है। जिसके चलते आज प्रदेश का हर बच्चा अपने सिर पर 1 लाख 62000 रु का कर्ज़ा लेकर पैदा होता है। पेपर लीक करवा कर, भर्तियों को लटका कर भाजपा ने प्रदेश के युवा वर्ग के साथ विश्वास घात किया है। Kharkhoda News

अपने पूरे दस वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने एक भी नया अस्पताल, स्कूल कालेज या विश्वविधालय नहीं खोला, इससे भाजपा सरकार की नीयत और प्राथमिकता का पता चलता है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लागू करके प्रदेश के युवाओं का मनोबल तोडा है। अहीरवाल रेजिमेंट के गठन को लेकर भाजपा का रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है। इन सभी कारणों से आज प्रदेश के युवा वर्ग का सरकार से मोहभंग हो चुका है। अबकी बार युवा वर्ग वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा।

भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी के कारण प्रदेश का युवा अपने घर परिवार को छोड़ विदेश जाने को मजबूर है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग नशे और अपराध के दलदल में धंसता जा रहा है। वहीँ बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिसके कारण रोजाना सैकड़ों छोटे बड़े उद्योग हरियाणा से पलायन कर रहे है। सोनीपत जिले में हत्या, लूट, डकैती, चैन स्नैचिंग के मामलो में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके चलते आज सोनीपत की बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं ,सोनीपत जिले सहित पूरे प्रदेश में जंगलराज के हालात है। भाजपा सरकार में चंद लोगों की अमीरी बढ़ी है वहीँ बाकि का पूरा देश लगातार गरीबी के चंगुल में फंसता जा रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि शनिवार को वो ख़रखौदा हल्के के डेढ़ दर्जन से अधिक गाँवों का दौरा कर लोगों से वोटों की अपील करेंगे। Kharkhoda News

गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि किसानों की फसल मंडियों में खुले आसमान नीचे पड़ी है, लेकिन प्रशासन की बदइंतज़ामी के चलते फसलों की खरीद समय पर नहीं हो पा रही है। किसानों को दिए जाने वाले यूरिया ,खाद और अन्य सभी चीज़ो के दाम आसमान छू रहे है। ऐसी तानाशाह सरकार को लोग अबकी बार सता से बाहर करेंगे।

राई विधानसभा से पूर्व विधायक जयतीर्थ ने भी राई हल्के के विभिन्न गाँवों में कॉंग्रेस के लिए वोटों की अपील की और कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए ढेरों लोक लुभावने वादे किये थे,जिसमे से किसी भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया इसलिए अबकी बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

खरखौदा हल्क़े से विधायक जयवीर वाल्मीकि ने कई गाँवों का दौरा कर लोगों से कॉंग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी संविधान और आरक्षण विरोधी है । भाजपा संविधान बदलकर समाज के दबे कुचले वर्ग से बाबा साहब का दिया आरक्षण छीनना चाहती है। ऐसी पार्टी को सत्ता से बाहर करना बेहद जरुरी है।

गन्नौर हल्क़े से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ गन्नौर अनाज मंडी से गन्नौर के मुख्य बाजार तक रोडशो करके वोटों की अपील की। उन्होंने कहा गन्नौर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़त की और है, सोनीपत लोकसभा से जनविरोधी भाजपा की हार निश्चित है। पार्टी प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को 36 बिरादरी का पूरा समर्थन मिल रहा है। Kharkhoda News

विधायक सुरेंद्र पवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महलाना रोड पर स्वर्ण जयंती पार्क और गढ़ी ब्राह्मणान में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि सोनीपत के लोगों को कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। आज प्रदेश का आमजन कांग्रेस के साथ है वहीँ भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। सोनीपत शहर का हर मतदाता कांग्रेस का साथ देगा इस बात का उन्हें पूर्ण भरोसा है।

बरोदा से विधायक इन्दुराज नरवाल ने बताया कि वो लगातार हल्के के विभिन्न गाँवों में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे है। ग्रामीणों में सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में मतदान करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। अबकी बार बरोदा से सतपाल ब्रह्मचारी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

वहीँ नगर निगम मेयर निखिल मदान ने सोनीपत शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जाकर कॉंग्रेस के समर्थन में वोटों की अपील की। मेयर ने कहा कि सोनीपत का शहरी मतदाता अबकी बार भाजपा सरकार के झूठे वादों के झांसे में नहीं आएगा। सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। Kharkhoda News

पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है और अबकी बार कांग्रेस पार्टी लोकसभा की सभी दस सीट जीतने का काम करेगी।

पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया ने कहा कि आज सोनीपत लोकसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है।
पूर्व विधायक सुखबीर फ़रमाना ने भी जन संपर्क कर लोगों से कॉंग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में वोट की अपील की।

वहीं ज़िला महिला कॉंग्रेस की नीलम बाल्यान, शीला आंतिल, राजेश चौधरी,कमला मलिक,प्रोमिला मलिक, रेखा राणा ने भी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोटों की अपील की।

इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान देवेंद्र गौतम, सुरेश त्यागी,राजेश पहलवान, संतोष गुलिया, संतोष कादियान, संजय खत्री सतप्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राकेश कैलाना, सुरेंद्र बैरागी, गल्लू रापड़िया, भूपेंद्र राठी, सुरेश भूटानी, कुलबीर सरोहा, देवेंद्र बूरा, शमशेर शर्मा, विनोद कौशिक, रामफल सैनी, मनीराम नंबरदार, हरीश बत्रा, सनत जैन, संजय जैन, राम प्रकाश रोहिला, जगदीश जांगड़ा, राजबीर कश्यप, विनोद कौशिक, वीरेंद्र पहल, वीरेंद्र प्रजापति भी साथ रहे।

इसके साथ साथ सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिकारा, सुरेश त्यागी, सत प्रकाश शर्मा, बिजेंदर आंतिल, रंजीत कौशिक, जसपाल खेवड़ा, संजय खेवड़ा, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर ,पवन गर्ग, हरि प्रकाश मण्डल, मनीष सैनी, भले राम जाँगड़ा, सरदार इंदरपाल सिंह, सुरेश भारद्वाज, कमल हसीजा, जयभगवान आंतिल, सुनील कटारिया, अनूप मलिक, बिन्नी भरद्वाज, जोगेंद्र दहिया, कुलदीप गंगाना, सतपाल गोयल, मुकेश तायल, अनिल गौड़, देवेंद्र शर्मा ने भी टीम बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोटो की अपील की। Kharkhoda News