हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home रंगमंच मुन्नाभाई-3 म...

    मुन्नाभाई-3 में अरशद संग काम करने को बेचैन संजय

    Sanjay restless to work with Arshad in Munnabhai-3

    संजय ने कहा,‘हम दोनों ही ‘मुन्नाभाई 3’ का इंतजार कर रहे हैं| Munnabhai-3

    संजय दत्त ने कहा,‘यह सच है कि इस कॉमेडी में मैं अरशद के साथ काम कर रहा हूं

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त मुन्नाभाई-3 (Sanjay restless to work with Arshad in Munnabhai-3) में अरशद वारसी के साथ काम करने को लेकर बेचैन हैं। ‘मुन्नाभाई’ सीरीज ने बॉलीवुड को संजय और अरशद के रूप में एक नई और सुपरहिट जोड़ी दी थी। दोनों स्टार्स ने सीरीज की दो फिल्मों ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में काम किया था। काफी समय से ‘मुन्नाभाई 3’ बनाने की चर्चा हो रही है और इसमें भी संजय और अरशद की जोड़ी फिर से दिखेगी।

    • संजय मुन्नाभाई सीरीज की इस तीसरी फिल्म में काम करने के लिए बेचैन हैं।
    • संजय ने कहा,‘हम दोनों ही ‘मुन्नाभाई 3’ का इंतजार कर रहे हैं।
    • मुझे नहीं पता कि यह फिल्म कब बनेगी, लेकिन हम दोनों ही एक और ‘मुन्नाभाई’ फिल्म करना चाहते हैं।
    • राजू (मुन्नाभाई’ सीरीज के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी) को जल्द ही एक अच्छा सा आइडिया ढूंढना चाहिए। यह बहुत ही स्पेशल फ्रेंचाइजी है।

    अरशद के साथ शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार

    फिलहाल ‘मुन्नाभाई’ न सही, लेकिन एक अन्य फिल्म में संजय और अरशद की जोड़ी साथ नजर आने वाली है।

    यह एक कॉमेडी होगी, जिसे साजिद-फरहाद लिख रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा,‘यह सच है कि इस कॉमेडी में मैं अरशद के साथ काम कर रहा हूं। यह बहुत ही बढ़िया कॉमेडी फिल्म है, जिसे अजय अरोड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। मैं अरशद के साथ शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। वह मेरे भाई जैसा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।