हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में साध-संगत ने 11 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    Hmuanity

    मानवता भलाई के कार्य कर मनाया पावन अवतार माह

    •  जिम्मेवारों ने साध-संगत को मानवता भलाई के कार्य करने के लिए किया प्रेरित

    संगरूर (नरेश कुमार)। संगरूर के नामचर्चा घर में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज जी का पाक पवित्र जन्म माह नामचर्चा करके मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक संगरूर के गांव व शहर की साध-संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस मौके संगरूर ब्लॉक के कविराजों ने ग्रंथ में से शब्द सुनाए व शाह सतनाम जी के पाक पवित्र जीवन संबधी भी साध-संगत को पढ़कर सुनाया गया। नामचर्चा के बाद एमएसजी कंपनी की ओर से आए सेवादारों ने ऐलोवेरा बारे विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। इसके अलावा नामचर्चा में 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया। इस मौके सुजान बहनें, 15 मैंबर भंगीदास व अन्य समितियों व सेवादार उपस्थित थे।