हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    फतेहाबाद की साध-संगत ने किया रक्तदान

    Blood-Donation

    सच कहूँ/विनोद शर्मा फतेहाबाद। द्वारा दी गई पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए फतेहाबाद की साध-संगत ने जरुतमंद मरीजों के लिए रक्तदान एवं प्लाजमा दान किया। इस मौके पर तीन लोगों ने रक्तदान व दो व्यक्तियों ने प्लाजमा दान किया। यह जानकारी देते हुए जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण रक्तदान की आवश्यकता पड़ी।

    सूचना मिलते ही बापू मग्गर सिंह इंटरनेशल ब्लड बैंक सरसा में पहुंचकर किरण पत्नी जगदीश निवासी इंद्रपुरा, नीटा पत्नी कपिल ग्रोवर निवासी जवाहर चौक, अमित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी इंद्रपुरा ने तीन यूनिट रक्तदान किया। कपिल ग्रोवर शहरी भंगीदास, जगदीश कुमार ने दो यूनिट प्लाजमा देकर मरीजों की इलाज के दौरान सहायता की। साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने बताया कि साध-संगत समय-समय पर मरीजों के लिए रक्तदान करती रहती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।