हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश सचिन पायलट और...

    सचिन पायलट और दो मंत्री निष्कासित

    Sachin Pilot

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित खाद्यमंत्री रमेश मीणा एवं पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को मंत्रिमंडल एवं पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर शिक्षामंत्री गोविंद डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की कल और आज हुई बैठकों में पायलट के अनुपस्थित रहने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

    पायलट को बैठक में आने के लिये लिखित रूप से संदेश भेजा गया था, साथ ही उन्हें मनाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नहीं माने। पायलट ने अपने पक्ष में 30 विधायक होने का दावा करत हुए गहलोत सरकार को अल्पमत में बताया था। उसके बाद गहलोत ने एक होटल में विधायक दल की बैठक से पहले मीडिया के समक्ष 106 विधायक होने का दावा किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।