हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश हर घर में ‘सच...

    हर घर में ‘सच कहूँ’ का होना बेहद जरूरी: सहदेव इन्सां

    Sach-Kahoon-Paper

    चोरमार में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। निर्भयपुर धाम चोरमार में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। जिसकी शुरूआत ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा बोलकर किया। इस मौके पर 45 मैम्बर सहदेव इन्सां ने साध-संगत को पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए 134 मानवता भलाई कार्यों को निरन्तर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने ‘सच कहूँ’ के प्रचार-प्रसार के लिए साध-संगत से आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि ‘सच कहूँ’ रूहानियत व मानवता भलाई की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर समाज को बदलने का काम कर रहा है। इसलिए हर घर में सच कहूँ का होना बेहद जरूरी है। नामचर्चा में 45 मैम्बर धनराज सिंह इन्सां, मनोज सिंह इन्सां, सुरेन्द्र सिंह इन्सां, 25 मैम्बर धर्मपाल इन्सां, ब्लॉक भंगीदास केवल कृष्ण इन्सां, मक्खन सिंह इन्सां, औम प्रकाश इन्सां, 15 मैम्बर जगराज सिंह इन्सां,इन्द्र मोहन इन्सां, अमनदीप सिंह इन्सां, राजवीर सिंह इन्सां,मुखत्यार सिंह इन्सां,कालू राम इन्सां,हरनाम सिंह इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां, किशोरी लाल इन्सां, गंगा राम इन्सां आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।