जियो प्लेटफॉर्म्स में इंटेल का 1894.50 करोड़ रुपये निवेश, 11 सप्ताह में 12वां निवेश

Published On

नयी दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में इंटेल कार्पोरेशन की निवेश इकाई इंटेल कैपिटल ने 0.39 प्रतिशत इक्विटी के लिए शुक्रवार को 1894.50 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स में 11 सप्ताह में यह 12 निवेश प्रस्ताव है। कंपनी में 25.09 प्रतिशत इक्विटी के लिए 117588.45 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।

Jio Platforms

इंटेल कैपिटल का जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश 4.91 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्यांकन और 5.16 लाख करोड़ रुपये के उद्यम कीमत पर हुआ है। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला लाॅकडाउन के दौरान 22 अप्रैल को सोशल मीडिया की अग्रणी कंपनी फेसबुक के साथ शुरू हुआ और तब से अनवरत जारी है। फेसबुक ने 9.99 प्रतिशत इक्विटी के लिए 43573.62 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts