हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More

    गाजा की ओर से दागा गया रॉकेट, इजरायल में फैक्टरी की इमारत को पहुंचा नुकसान

    New Delhi
    सांकेतिक फोटो

    तेल अवीव। गाजा पट्टी की ओर से दागे गए रॉकेट के कारण इजरायल के अशकेलोन में एक फैक्टरी की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इजरायल पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोसनफील्ड ने इसकी जानकारी दी। शनिवार को इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया कि गाजा की ओर से दक्षिण इजरायल की तरफ एक रॉकेट दागा गया। उनके अनुसार यह रॉकेट एशकेलोन में शनिवार की देर रात गिरा। रोसनफील्ड ने कहा कि पुलिस ने एशकेलोन में छानबीन की जहां रॉकेट गिरा जिसके कारण फैक्टरी की इमारत को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले यरुशलेम पोस्ट ने इजरायल आपातकालीन सेवा के हवाले से बताया कि इस रॉकेट हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।