जोधपुर: दर्दनाक हादसा, उजड़ गया परिवार, मची चीक-पुकार

Road accident: 13 people killed

हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए । Road Accident

Aaj Ki Rajasthan News

  • एनएसआई 125 पर में कैम्पर व टेम्पो ट्रैवलर में भिड़ंत
  • मरने वालों में 7 पुरुष और 5 महिलाएं और एक बालक शामिल

जोधपुर(सच कहूँ न्यूज)। जोधपुर के बालेसर में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा  (Road Accident) हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हादसा बालेसर थाना क्षेत्र ढाढणिया के पास एनएसआई 125 पर में कैम्पर व टेम्पो ट्रैवलर में भिड़ंत से हुआ है।जानकारी के अनुसार बालेसर राता भाकर निवासी श्रवण सिंह पुत्र गिरधर सिंह का परिवार झवर अपने रिश्तेदारों के यहां बैठने के लिए गए हुए थे, वापिस लौटते वक्त ढाढणिया गांव के समीप सामने से आ रही सवारियों से भरी मिनी बस टायर फटने की वजह से बोलेरो कैंपर से भिड़ंत हो गई।

8 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया।Road Accident

  • हादसे में 13 जनों की मौत हो गई।
  • मरने वालों में 7 पुरुष और 5 महिलाएं और एक बालक शामिल है।
  • करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
  • हादसे के बाद मौके पर चीख—पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
  • दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर, फंसे लोगों को बाहर निकालना निकाला।
  • तब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी थी।
  • बाद में उपलब्ध वाहनों से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
  • पांच लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • इनमें 8 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

सीएम गहलोत ने जताया दुख। Road Accident

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवदेनाएं व्यक्त की हैं। उट अशोक गहलोत ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।