हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल रियल मैड्रिड ...

    रियल मैड्रिड ने 34वीं बार जीता ला लिगा का खिताब

    Real Madrid

    मैड्रिड। फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने विलारियल को 2-1 से मात देकर 34वीं बार ला लीगा का खिताब अपने नाम किया। फ्रांस के स्‍ट्राइकर करीम बेंजेमा के दो गोलों की मदद से रियल मैड्रिड ने एक मैच शेष रहते हुए ला लीगा का खिताब जीत लिया। बेंजेमा ने मैच के 27वें मिनट में पहला गोल दागकर रियल मैड्रिड को बढ़त दिलाई और फिर 76वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया।

    Iran Football League

    वहीं एक अन्य मुकाबले में ओसासुना ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया। बार्सिलोना की इस हार से रियल मैड्रिड ने बिना अगला मैच खेले ही खिताब पर अपना कब्जा सुनिश्चित कर लिया। रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदाने ने खुशी जाहिर करते हुए इसे कोच के रूप में अपने सर्वेश्रेष्ठ दिनों में से एक बताया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।