हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सक्रिय मामलों...

    सक्रिय मामलों की दर साढ़े चार प्रतिशत से नीचे

    Corona Active Cases

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना के नये मामलों की रफ्तार धीमी पड़ने और स्वस्थ होने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा होने से दूसरे दिन रिकवरी दर 94 प्रतिशत से अधिक रही वहीं सक्रिय मामलों की दर ओर कम होकर साढ़े चार प्रतिशत से नीचे आ गयी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले चार दिनों में 40 हजार से कम मामले आये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35,551 मामले आये और संक्रमितों का आंकड़ा 95.34 लाख हो गया है। इस दौरान 40,726 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बुधवार के 94.03 की तुलना में बढ़कर 94.11 हो गयी । अब तक 89.73 लाख राेगी कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

    नये मामलों की बनिस्पत स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 5701 कम हुए और यह संख्या घटकर 4.22 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 526 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,38,648 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 4.44 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में सर्वाधिक 5329 मरीज स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 111 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 557 कम होकर 89,611 रह गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,357 हो गया है, वहीं अभी तक 16.95 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.50 लाख से अधिक हो गयी। 

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।